Policewala
Home Policewala टाईटल —खेलों इंडिया महिला वूशु लीग हेतु मध्य प्रदेश वूशु दल गोवा पहुंचा
Policewala

टाईटल —खेलों इंडिया महिला वूशु लीग हेतु मध्य प्रदेश वूशु दल गोवा पहुंचा

जबलपुर

मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष आई पी एस श्री एन के त्रिपाठी द्वारा दी गई जानकlरी के अनुसार खेलो इंडिया महिला वुशु लीग (पश्चिमी क्षेत्र) का आयोजन वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 27 से 30 जनवरी 2024 तक मल्टीपर्पज हॉल मनोहर परिकर स्टेडियम मडगांव गोवा में किया जा रहा है। महिला लीग एक क्षेत्रीय स्तर का टूर्नामेंट है जिसमें 09 (राज्य/ प्रदेश) की सभी वर्ग (सब जुनियर, जुनियर एवम सीनियर )की महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
लीग का आयोजन तीन आयु समूहों में किया जाएगा।
सिनियर – 18 वर्ष और उससे अधिक।
जूनियर – 14 वर्ष से ऊपर से 18 वर्ष तक
सब.जूनियर – 14 वर्ष से कम।
प्रतियोगिता प्रारूप: प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ (IWUF) के नियमों और विनियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
4 ज़ोनल लीग के बाद, नॉक-आउट आधार पर प्रत्येक ज़ोन से प्रत्येक इवेंट (संlदा और ताओलू) में शीर्ष चार रैंक वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय महिला लीग टूर्नामेंट के लिए चुना जाएगा और शीर्ष 8 खिलाड़ियों को पश्चिमी क्षेत्र महिला में नकद पुरस्कार प्राप्त होंगे। इस स्पर्धा में कुल 6 लाख 30हजार की प्राइज मनी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु दी जायेगी। चार जोन में संपूर्ण देश को विभाजित कर सभी जोनल प्रतियोगिताओं के बाद राष्ट्रीय खेलों इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर कुल 60 लाख की प्राइज मनी खिलाड़ियों को दी जाएगी
इस लीग में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ ,राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा ,गुजरात, दमनद्वीप ,उत्तर प्रदेश और झारखंड के खिलाड़ी भाग लेंगी ।
मध्य प्रदेश के सभी वर्गों के कुल 81 खिलाड़ियों की एंट्री की गई हैं। जिसमे अंतर्राष्ट्रीय पदक प्राप्त खिलाड़ी कृष्णिका गुप्ता, स्वेच्छा जाटव ,साक्षी जाटव ,तान्या जाटव, पूर्वी सोनी, वंशिका नामदेव ,प्रज्ञा यादव ,संयोगिता भदौरिया आदि सहित मध्य प्रदेश की अवार्डी खिलाड़ी , राष्ट्रीय प्रतियोगिता की पदक प्राप्त खिलाड़ी एवम नए खिलाड़ी भी शामिल हैं । सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव विश्वामित्रअवार्डी भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता के नेतृत्व में प्रदर्शन करेंगे और पिछली बार की तरह अपने जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे। मध्य प्रदेश वूशु दल में टेक्निकल ऑफिशियल इरफान खान , नितेश बर्मन, विद्या शामिल हैं। इस दल में संपूर्ण मध्य प्रदेश से खिलाड़ी हैं ।भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सचिव विजय सराफ, सी ई ओ सुहेल अहमद मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव राजनीश सक्सैना, शैलेन्द्र शर्मा, माया रजक,सपना,विकास चतुर्वेदी सहित खेल संचालक आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की|

रिपोर्ट-नरेश चौधरी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...