मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में ओम नरेश बघेल को प्रांतीय सह सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है

0

सिवनी। मध्य प्रदेश


जिला न्यायालय सिवनी में पदस्थ न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओमनरेश बघेल का अपने संघ के प्रति निष्ठा, समर्पण भाव, पदीय कर्तव्य के कुशल निर्वाहन और सक्रियता को देखते हुए, उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांतीय सह – सचिव के पद पर मनोनीत कर दायित्व सौंपा गया है उसको लेकर जिला स्थापना सिवनी में कार्यरत समस्त कर्मचारियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
ज्ञात हो कि ओम नरेश बघेल जिला स्थापना सिवनी में रीडर grade-1 के पद पर कार्यरत हैं जिनके द्वारा सदैव अपने साथी न्यायिक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को समय-समय पर प्रशासन के समक्ष रखा जाता रहा है, जिस कारण सभी कर्मचारियों का उनके प्रति विशेष स्नेह है जो कि किसी भी संगठन के नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण हैं।
संगठन के लिए कार्य करने की इसी प्रतिबद्धता के चलते अभी हाल ही में मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी में ओम नरेश बघेल को प्रांतीय सह सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है, जिसको लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ जिला शाखा सिवनी के समस्त न्यायिक कर्मचारी गण में जश्न का माहौल है और कर्मचारियों की ओर से उनके नवीन पद हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

रिपोर्ट अब्दुल हक संभागीय ब्यूरो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here