PM Modi केवल अपना महिमामंडन करते हैं, CM बोम्मई तक का नहीं लेते नाम’; कर्नाटक में राहुल गांधी ने किया कटाक्ष

0

कर्नाटक 

राहुल गांधी ने आज कर्नाटक में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी केवल अपनी वाहावाही करना जानते हैं, वो येदियुरप्पा और सीएम बोम्मई तक का नाम अपनी रैली में नहीं लेते हैं।

तुमकुरु जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के उस आरोप पर भी निशाना साधा, जिसमें  पीएम ने कहा था कि कांग्रेस ने उन्हें 91 बार गाली दी है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को समझना चाहिए कि कर्नाटक चुनाव उनके बारे में नहीं है। प्रधानमंत्री से कर्नाटक के लिए भाजपा सरकार के काम और भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में बोलना चाहिए न की अपने बारे में।

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि मोदी केवल चुनाव के लिए कर्नाटक में प्रचार करने आते हैं, लेकिन कर्नाटक के बारे में नहीं बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले तीन वर्षों में कर्नाटक में क्या किया, इसपर पीएम कभी नहीं बोलेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि राजनीति की जगह अगले पांच साल में वे क्या करेंगे, ये बताना चाहिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here