टीकमगढ़ में पुलिस टीम पर हमला करने वाले 10 आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने किया इनाम घोषित।

0



टीकमगढ़ जिले के लिधौरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए हमले के आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। एसपी रोहित काशवानी ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले 9 आरोपियों पर दो-दो हजार और एक आरोपी पर 5000 का इनाम घोषित किया है।
दरअसल, 17 अप्रैल की रात लिधौरा थाना क्षेत्र के महेवा चक्र-1 गांव में नौगांव थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गई थी। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। घटना में नौगांव थाना प्रभारी सहित एक आरक्षक को गंभीर चोटें आई थी।
इस मामले में लिधौरा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ RT 307, 353, 332, 294, 506, 427, 186, 189, 147, 148 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बीते 2 दिनों से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है। जिसके चलते आज एसपी ने आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया है।
इनाम घोषित आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं
1. गुलाब पिता नंदू यादव उम्र 42 साल निवासी महेवा चक्र – 1- इनाम 5000 रुपए

2. मुन्नी पिता नंदू यादव उम्र 26 साल निवासी महेवा चक्र – 1 – इनाम 2000

3. रामबगश पिता नंदू यादव उम्र 50 साल निवासी महेवा चक्र – 1 – इनाम 2000

4. आकाश पिता गुलाब यादव उम्र 22 साल निवासी महेवा चक्र- 1- इनाम 2000

5. अनुज पिता रामबक्श यादव उम्र 20 साल निवासी महेवा चक्र – 1 – इनाम 2000

6. राजेश पिता रमेश यादव उम्र 24 साल निवासी महेवा चक्र – 1 – इनाम 2000

7. अज्ञात 4 आरोपी इनाम प्रत्येक पर 2000

सालिम खान ब्यूरो चीफ टीकमगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here