बिलासपुर। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, महिला विंग एवं युवा विंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाला बिलासपुर का सबसे बड़ा डांडिया उत्सव “सिंधु डांडिया धमाल 2026” कल यानी 17 अक्टूबर, शनिवार से शुरू होने जा रहा है।

लगातार 11 वर्षों से सिंधी समाज की एकता और संस्कृति को बढ़ावा दे रहा यह आयोजन इस बार और भी भव्य होगा।

कहां और कब:
स्थान – सेंट्रल पॉइंट इंटरनेशनल, रायपुर रोड, बिलासपुर
दिनांक – 17 एवं 18 अक्टूबर 2026
समय – शाम 7 बजे से

क्या है खास इस बार:
– बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बिस्वा और पीयूष मेहरोलिया के साथ भुवनेश्वर की गायिका प्रिया सिंह की लाइव परफॉर्मेंस
– हर पास के साथ बरकत का सिक्का
– iPhone का मेगा लकी ड्रॉ
– समूह नृत्य के लिए विशेष पुरस्कार
– निःशुल्क पानी की व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के लिए 3 स्थानों से बसों की सुविधा

सिंधी सेंट्रल पंचायत ने सभी समाजजनों और शहरवासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा

Leave A Reply

Exit mobile version