यह रैली ओडिशा के बरगढ़ से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है। रायपुर से आगे रैली बेमेतरा एवं कवर्धा होते हुए जबलपुर जाएगी। इसके बाद विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचेगी।
रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव।
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।

Comments are closed.

Exit mobile version