डिंडौरी मध्यप्रदेश
शासन के राजस्व हितों की पूर्ति तथा आमजन को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से महानिरीक्षक पंजीयन मध्यप्रदेश द्वारा महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशानुसार मार्च 2026 माह में होली के अवकाश को छोड़कर शेष सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों सहित प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जिले के समस्त पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।
इस संबंध में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने जिला स्तर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अवकाश दिवसों में भी पंजीयन कार्यालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को दस्तावेजों के पंजीयन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और शासन को अपेक्षित राजस्व प्राप्त हो सके।
जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ जिला पंजीयक, जिला पंजीयक एवं उप पंजीयक कार्यालय निर्धारित अवकाश दिवसों में शासकीय समय पर संचालित होंगे तथा दस्तावेजों का पंजीयन कार्य पूर्ववत जारी रहेगा।
साथ ही महानिरीक्षक पंजीयन द्वारा परिक्षेत्रीय उप महानिरीक्षकों को अपने-अपने परिक्षेत्र अंतर्गत सभी पंजीयन कार्यालय अवकाश दिवसों में खुले रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने भी आदेश के कड़ाई से पालन के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
