कटनी !भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की टीम ने स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम कोरिया में पदस्थ पटवारी प्रकाश मेहरा को₹5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया, पटवारी साहब एक किसान से जमीन के सीमांकन(नाप जोक) एवज में इस रकम की डिमांड कर रहे थे

किआवेदक शिवकुमार जायसवाल द्वारा अपनी पत्नी देववती के नाम पर 1 एकड़ 80 डिसमिल जमीन खरीदी थी जिसके सीमांकन के एवज में उपहार स्वरूप पटवारी द्वारा ₹5000 की मांग की जा रही थी घूस की रकम लेने के लिए आवेदक को ₹5000 के साथ अपने बहोरीबंद स्थित प्राइवेट कार्यालय में बुलाया । आज दिनांक 9 जून को आरोपी पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7,13(1) बी, 13(२) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है

*ट्रेप दल में निरीक्षण राहुल गजभिए निरीक्षक शशि कला मास्क को ले एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था*

 

✍️*पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट*

Leave A Reply

Exit mobile version