फिरोजाबाद
2026 में हज जाने वाले पुरुष और महिलाओं के लिये हज ट्रेनिंग कैम्प मस्जिद आयशा मोमिन नगर पर किया
साहित्यिक व सामाजिक संस्था बज़्म-ए-फ़रोग़-ए-अदब के तत्वावधान में हज 2026 के लिये जाने वाले आज़मीन-ए-हज पुरुष और महिलाओं को हज के दौरान संपूर्ण जानकारी देने के लिये हज ट्रेनिंग कैम्प का आयोजन
मस्जिद आयशा मोमिन नगर लालपुर मण्डी पर किया गया,,साहित्यिक व सामाजिक संस्था बज़्मे फरोग़े अदब के अध्यक्ष हाजी असलमअदीब ने जायरीन को हज,उमराह, तवाफ और सई करने के तरीके को विस्तार से समझाया हज सऊदी अरब के मक्का शहर में इस्लामिक कलेंण्डर के अंतिम माह जिलहिज्जा की आठवीं तारीख़ से शुरु होता है और 12 तारीख़ तक पूर्ण होता है।मक्का शहर के पास मीना के मैदान में 8 तारीख़ को हज पर आने वाले सभी जायरीन को कैंप में लगे ख़ैमौं में ठहराया जाता है।प 9 तारीख़ को अरफ़ात के मैदान में दोपहर से सूरज छुपने तक ठहरना होता है। रात को मुज़दलिफा में ठहरना होता है । हज की रस्में चांद की 12 तारीख तक चलती है। हज के इन पांच दिनों में सभी हाजी अल्लाह से दुआ मांग कर अपने गुनाहों से तौबा करते हैं और अपनी जिंदगी की खुशहाली और अपने देश में अमन -चैन के लिये दुआ करते है। तीसरे दिन काबा की परिक्रमा करते हैं ।
गुनाहों से पाक साफ हो जाता है,,हज कमैटी उत्तर प्रदेश के हज ट्रेनर और शहर के मशहूर आलिम मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी साहब ने हाजियों को सब्र और तसल्ली से हज की रस्मों की सही आदायगी करने की जानकारी दी। और सऊदी अरब सरकार ने हज के लिये नई गाइड लाइन जारी कर जानकारी दी। मुफ्ती मोहम्मद शुऐव ने जायरीने हज के हक़ में दुआ कराई,,सामाजिक संस्था चिराग सोसायटी के डायरेक्टर डा० ज़फ़र आलम ने आज़मीन-ए-हज का स्वागत किया और मिठाई खिला कर ख़ुशी का इज़हार किया। हज गाइड बुक, तस्वीह, आदि सामान भेंट किया,,हाजी राहत अली खान एडवोकेट ने आज़मीन-ए-हज को उमराह और खाना काबा के तवाफ की बिस्तार से जानकारी दी,, हज पर जाने वाले यात्री अजहरुद्दीन,वकील अहमद,मो० हसीन,मो०सिजिद,मो० नईम,हबीब, शकील अहमद, रियाजउद्दीन,नूरनवी,कमाल उद्दीन,शराफत,मो० उस्मान,रहीशुद्दीन, कफील अहमद,,साबरअली,अंसारी,शमशाद,क़मर, सरफराज,,अहमद,,शाज़िया,संजीदा,कहकशां,तस्लीम,शाहीन,शबाना,सामिया,बिलकीस,रुकसाना,अस्मा ,सायरा ,अमीना,शाइस्ता,साइमानाज़ सायरा,अरशी,नाज़मीन आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद
