171 KM, 7 दिन, दर्जनों गांव: बेलतरा विधायक की भव्य ध्वजा यात्रा का रतनपुर महामाया धाम में भव्य समापन
बिलासपुर / रतनपुर। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की 171 किलोमीटर की भव्य ध्वजा यात्रा बेलतरा 2026 का आज आदिशक्ति मां महामाया मंदिर धाम, रतनपुर में भव्य समापन हुआ।
मां महामाया और श्री गिरजाबंध हनुमान जी की कृपा से शुरू हुई ये 7 दिवसीय यात्रा गिरजाबंध से होते हुए खैरखुण्डी, सेमरताल, गतौरी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, पेंडरवा, रानीगांव, मदनपुर सहित दर्जनों गांवों से गुजरी। हर गांव में भगवा ध्वज, पुष्पवर्षा और जय माता दी के जयकारों से भव्य स्वागत हुआ
ब्यूरो चीफ: शंकर अघिजा – 9098970709
