बड़े हर्ष के साथ आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि कल्चुरी कलार समाज द्वारा लखनादौन में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी में दिनांक 16/11/2026 को “न्यू हीरा लॉन ” कचहरी रोड लखनादौन को हमारे इष्ट देव राजराजेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव मनाया जाना है जिसमें आपकी गरिमा मय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है
उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा

सुबह 9:00 बजे शासकीय अस्पताल परिसर लखनादौन में पौधारोपण, मरीजों को फल वितरण।
शाम 4:00 बजे से स्वजातीय यजमानो द्वारा पूजन अर्चन एवं अभिषेक, कथा वाचन, हवन, महाआरती, तत्पश्चात 56 भोग प्रसाद एवं भोजन सभी उपस्थित जनों को।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों मैं सर्वप्रथम
” शंखनाद प्रतियोगिता ”
(हर उम्र के सभी स्व जातीय , प्रतिभागी हो सकते हैं )
अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें भगवान राजराजेश्वर जी का पौराणिक एवं ऐतिहासिक वर्णन शिक्षा में 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण
जिसमें कल्चुरी कलार समाज के सभी स्वजातीय जन सादर आमंत्रित हैं, और आप सभी का हृदय से स्वागत है
आयोजक – समस्त कलार समाज
[11:01, 13/11/2026] +91 88176 18595: पुलिस वाला समाचार घंसौर से संदीप जयसवाल की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version