कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी रीठी के नेतृत्व में रीठी पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 05 वर्षों से फरार आरोपी को इटारसी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना एवं कार्यवाही का विवरण – दिनांक 02.02.2022 को तत्कालीन थाना प्रभारी रीठी द्वारा मर्ग क्रमांक 12/22 में मृतक चरसलाल पारधी पिता रामरस पारधी, निवासी ललितपुर बूढ़ा की मृत्यु की जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि आरोपीगण जोनस लाल पारधी, रूलबाबू पारधी एवं चंसूर उर्फ बिस्किटलाल पारधी द्वारा लोहे की रॉड एवं बरछी से मारपीट कर चरसलाल पारधी की हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए अजूबा पारधी एवं टन्नी पारधी के साथ भी मारपीट की गई।
घटना के संबंध में थाना रीठी में अपराध क्रमांक 33/22, धारा 302, 324 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद से ही आरोपीगण फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार उनकी तलाश एवं संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी पारधी समुदाय से होने के कारण एक स्थान पर स्थायी रूप से निवास नहीं करते थे, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही थी। काफी प्रयासों के बावजूद आरोपियों के नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया गया।
रीठी पुलिस द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी रूलबाबू पारधी वर्तमान में इटारसी, जिला नर्मदापुरम में मौजूद है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम को तत्काल इटारसी रवाना किया गया। टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी रूलबाबू पारधी को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से 05 वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रधान आरक्षक नितेश दुबे, आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक अमन सिंह थाना रीठी एवं सायबर सेल से शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्ट जितेंद्र मिश्रा
