सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी विस्तृत कार्ययोजना, मंडल स्तर पर कार्यक्रम टोली का गठन
दमुआ। भारतीय जनता पार्टी दमुआ नगर मंडल की मासिक बैठक मंडल प्रभारी अरुण चंदेल जी एवं मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल जी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई।
🖊️बैठक का मुख्य विषय 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाला सेवा संकल्प अभियान रहा। इस दौरान बूथ स्तर तक विभिन्न सेवा कार्यों, जनभागीदारी एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर रूपरेखा तय की गई।
🖊️अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए मंडल स्तर पर कार्यक्रम टोली का गठन भी किया गया। कार्यकर्ताओं को अभियान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रत्येक बूथ तक संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
🖊️बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल एवं जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🖊️इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा, संगठन और जनभागीदारी भाजपा की कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सभी कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान में पूरी सक्रियता के साथ सहभागिता करते हुए इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने का आह्वान किया गया।
🖊️बैठक में कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवान दास साहू

