रायपुर। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक एसीपी श्रीमती स्नेहिल साहू ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, गति सीमा का पालन करने तथा नशे में वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही ट्रैफिक हैकाथन के माध्यम से यातायात समस्याओं के तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान खोजने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया।
साइबर जागृति अभियान के तहत OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक और अनजान ऐप से सावधान रहने की समझाइश दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य, उप प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित करीब 500 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज

Comments are closed.

Exit mobile version