ब्यौहारी, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार, 11 मई 2026 को ग्राम देवगांव मूड़ादेवी निवासी तुलसीदास कुशवाहा (45 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी रीनू कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पति 10 मई को काम पर गए थे, लेकिन रात में घर नहीं लौटे। अगले दिन सुबह उनका शव नाले में मिला, जिसके सिर और चेहरे पर चोट के गंभीर निशान थे।

जमीनी विवाद बनी हत्या की वजह:

शुरुआती जांच और परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के सगे भाई (जेठ) रघुनाथ कुशवाहा को हिरासत में लिया। पुश्तैनी जमीन के विवाद और पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने ही भाई की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

सराहनीय भूमिका:

इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी जियाउल हक, प्रआर नरेन्द्र उपाध्याय, आरक्षक गंगा सागर गुप्ता और पंकज मेहरा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

अजय पाल

Comments are closed.

Exit mobile version