छपड़ौर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुबह बजे से शुरू होगा गुरु पूजन; दिनभर बंटेगा महाप्रसाद
उमरिया (छपड़ौर) -श्री श्री १००८ श्री संतशरण जी महाराज की पावन तपस्थली छपड़ौर में कल गुरुपूर्णिमा महोत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर के लिए आश्रम परिसर में तमाम तैयारियाँ अंतिम रूप दी जा चुकी हैं।
इस वर्ष के आयोजन में श्रद्धालुओं के बीच एक विशेष उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लगभग १० वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्री महाराज जी स्वयं गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर छपड़ौर में श्रद्धालुओं के बीच उपस्थित रहेंगे। इस खास क्षण का साक्षी बनने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से भारी संख्या में भक्तों के पहुँचने का अनुमान है।

पूजन एवं भंडारे का समय सारणी:

गुरु पूजन: प्रातः ९:०० बजे से प्रारंभ होकर सायं ५:०० बजे तक निरंतर चलेगा।
विशाल भंडारा: प्रातः १०:०० बजे से शुरू होकर देर शाम तक निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
आश्रम कमेटी के अनुसार, श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए दर्शन, पूजन और महाप्रसाद वितरण के लिए विशेष व्यवस्थाएँ और सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आश्रम परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से समय पर पहुँचकर गुरु पूजन का लाभ उठाने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। अजय पाल

Comments are closed.

Exit mobile version