शासकीय माध्यमिक शाला उदयपुर के सामने अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे भवन निर्माण की सामग्री के लिए भारी वाहन को नाली में चढ़ाया गया जिसमें हाईवे के किनारे बनी नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिसमें बहुत भारी भरकम मात्रा में नाली टूट चुकी है जो स्कूल के बच्चों एवं शिक्षको का उसी टूटी नाली के ऊपर से स्कूल आने जाने मे मजबूर है नाली की गहराई लगभग 5फिट करीब है जिसमे लोहे के सरिया भी लगे हुये है उसी नाली से 2 स्कूल एवं आधार सेंटर के लिए आना जाना पड़ता है

भवन ठेकेदार की लापरवाही किसी दिन दुर्घटना को अंजाम दे सकती है ठेकेदार के द्वारा नाली मे पत्थर मिट्टी डाल दी गई है जो बारिश के पानी मे धस्ते जा रही है इस लापरवाही मे किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं है सब दुर्घटना का इंतजार कर रहे है नारायणगंज से अमित मिश्रा की रिपोर्ट

Comments are closed.

Exit mobile version