महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इस नेटवर्क के तार देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों तक फैले हुए थे। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला के जरिए लेन-देन और अवैध कमाई से संपत्तियां अर्जित करने जैसे आरोपों की भी जांच की जा रही है।
सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी को इस पूरे मामले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। जांच एजेंसियों की नजर अब उसके कथित आर्थिक नेटवर्क, विदेशों में मौजूद संपत्तियों और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर है।
फिलहाल अदालत ने सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब आगामी सुनवाई और जांच के दौरान इस बहुचर्चित मामले में नए खुलासे होने की संभावना बनी हुई है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Comments are closed.

Exit mobile version