दुर्ग। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 16,100 रुपये नगद और एक स्कूटी सहित कुल 3 लाख 97 हजार 400 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड पर घेराबंदी कर पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू (27), मोंटी अरोरा (32) और मोहम्मद आफताब (24) को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21(ख), 27(क) एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- शराब भट्ठी लोहारा हत्याकांड में आरोपी को आजीवन कारावास, तत्कालीन TI मुकेश सिंह की विवेचना रही अहम
- हजारों करोड़ रुपये के कथित कारोबार की जांच।
- नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
- दुर्ग। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर बैठक हुई सम्पन्न
- अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी विजय उर्फ गुड्डा पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित
- नीमच पुलिस अधीक्षकर राजेश व्यास ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार सहित टीम के 8 जवानों को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से किया सम्मानित
- नीमच में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान 3 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुवे

