कटनी/स्लीमनाबाद

कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा , अति पुलिस अधीक्षक कटनी श्री कमल मौर्या के कुशल निर्देशन एवं श्रीमति आकांक्षा चतुर्वेदी एसडीओपी स्लीमनाबाद कटनी के मार्ग दर्शन मे पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ महाअभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम स्लीमनाबाद द्वारा शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद मे डॉक्टर्स, स्टाफ एवं आमजनों से संवाद कर साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई कार्यक्रम में थाना प्रभारी सुदेश समन के द्वारा लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंक पिन साझा करने के जोखिम, फेक कॉल, डिजिटल फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय बताए साथ ही किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन के प्रति सतर्क रहने की अपील की अभियान के दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है के बारे मे अवगत कराया गया एवं किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करने हेतु जागरूक किया गया ।

 

पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version