स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।
पुलिस अधीक्षकजिला कटनी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन मेंपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 219/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी सुदेश कुमार, सउनि मानकी धुर्वे, सउनि जुबेर अली , प्र आर 37 अंकित दुबे,
मआर 660 नेहा शर्मा, आर 41 दीपक यादव, आर 218 अभिषेक राजावत की मुख्य भूमिका रही ।
जितेंद्र मिश्रा कटनी
