जिला कटनी से

स्लीमनाबाद थाना की पुलिस को तारीख 17,05,2026 को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुईं।

 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 233/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की गुमशुदा नाबालिग बालिका को बुद्धा नगर जिला पटना बिहार से सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया ।

 

भूमिका – इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी सुदेश कुमार, उ नि संतोष बडगैया, सउनि मानकी धुर्वे, प्र आर 686 तेजप्रकाश सिंह, प्र आर 444 लखन पटेल, आर 340 मनीष पटेल की मुख्य भूमिका रही ।

रिपोर्टर नवीन पांडे पुलिसवाला न्यूज कटनी

Leave A Reply

Exit mobile version