सतना मध्य प्रदेश


जिले भर में प्रज्ज्वलित हुए साढे तीन लाख से अधिक दीप
सतना शहर के व्यंकटेश लोक परिसर में सजी 20 हजार से अधिक दीपों की अद्भुत श्रृंखला
सतना 17 सितम्बर 2026/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की अविरल सेवा-संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत गुरुवार की शाम जिले भर में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन में सतना जिले के प्रमुख आईकोनिक, सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक आशीर्वाद का दिया के कार्यक्रम आयोजित हुए। इसी प्रकार नगरीय निकायों के प्रत्येक वार्ड तथा ग्राम पंचायतों में भी सामूहिक दीप प्रज्जवलन तथा योजनाओं के लाभांवित हितग्राहियों ने अपने-अपने घरों में आशीर्वाद का दिया प्रज्जवलित किया। अभियान के तहत दीपों का प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।


दीपों की रोशनी में नहाया व्यंकटेश लोक परिसर
सतना शहर में व्यंकटेश लोक परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम सतना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आशीर्वाद का दीया सामूहिक कार्यक्रम में आकर्षक दीपोत्सव और दीप मालिकाओं की सजावट का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहा व्यंकटेश लोक परिसर में लगभग 20 हजार से अधिक दीपकों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया। दीपों की मनोहारी श्रृंखला ने पूरे परिसर को आलोकित कर दिया और उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर श्री योगेश ताम्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और राज्य शासन से सतना जिले के लिए नियुक्त प्रभारी सचिव नगरीय विकास एवं आवास श्री बी.एस. जामोद, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह सहित सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने दीप प्रज्जवलन किया।
व्यंकटेश लोक परिसर के आडीटोरियम हॉल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के चित्र की आकर्षक रंगोली सजाई गई थी। इसके अलावा उत्साही नागरिकों ने परिसर में स्टैण्डी और सेल्फी प्वाइंट के पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर केक काटकर खुशियां मनाई।
सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर हुआ आशीर्वाद का दीया का सामूहिक कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया के सामूहिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सतना शहर में नगर निगम अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास परिसर उतैली, संतोषी माता तालाब परिसर सतना, रामदरबार मंदिर यादव पेट्रोल पंप के पास, अमौधा तालाब परिसर, पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज सतना, दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम सतना, जिला कार्यालय दीन दयाल पार्क भरहुत नगर, प्रधानमंत्री आवास परिसर कृपालपुर में भी आशीर्वाद दीया के तहत जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर सेवा संस्कार समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया।
जिले के प्रतिष्ठित और प्रतीकात्मक स्थलों पर भी हुए आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया के सामूहिक कार्यक्रम जिले भर के प्रतिष्ठित और प्रतीकात्मक स्थलों पर भी आयोजित किये गये। इनमें नागौद के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खैरूआ धाम परिसर में आयोजित सामूहिक आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी और जनपद उपाध्यक्ष नागौद प्रेम कुमारी लोधी भी शामिल हुई। प्राचीन मुखारविंद कामतानाथ पर्वत चित्रकूट के कार्यक्रम में विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष साधना पटेल सहित स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य नाागरिकों ने लगभग 7 हजार आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किये। सिविल अस्पताल रामपुर बघेलान के कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह एवं पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह ने दीप प्रज्जवलित किये। अमौधा तालाब परिसर में नगर निगम के स्पीकर राजेश चतुर्वेदी तथा पूर्व महापौर ममता पाण्डेय, विष्णु त्रिपाठी शामिल रहे। पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेडीकल कॉलेज सतना में उपाध्यक्ष विंध्य विकास प्राधिकरण संजय तीर्थवानी, सांदीपनि विद्यालय मझगवां में जनपद अध्यक्ष रेणुका जायसवाल, जैव विविधता पार्क नरोहिल वीरनई रामपुर बघेलान में जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह छोटे, सांदीपनि विद्यालय कोटर में अध्यक्ष नगर परिषद राजमणि सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेलिया भाट में जनपद अध्यक्ष माया विनीत पाण्डेय, देवी जी मंदिर भटनवारा में अध्यक्ष जनपद पंचायत उचेहरा अंजू भागवेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेन्द्र प्रताप सिंह, कवीर पार्क उचेहरा में अध्यक्ष नगर परिषद उचेहरा निरंजन प्रजापति, दीन दयाल पार्क भरहुत नगर और संतोषी माता तालाब परिसर सतना में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, आईटीआई परिसर बरौधा में जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह कछवाह, नगर परिषद जैतवारा में अध्यक्ष नगर परिषद रेनू देवी डोहर, गैवीनाथ धाम बिरसिंहपुर में अध्यक्ष राजकुमारी प्रजापति, गंगनाथ मंदिर माधवगढ में पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, प्रधानमंत्री आवास परिसर कृपालपुर में पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम कोठी में अध्यक्ष सुखवंती कोरी और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पराज बागरी, भरजुना देवी मंदिर परिसर भरजुना में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजेश रावत, हनुमान मंदिर तालाब रैगांव में पूर्व विधायक ऊषा चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सुभाष बुनकर, नवीन उप तहसील सिंहपुर में सुरेन्द्र सिंह बघेल, संदीपनि विद्यालय नागौद में अध्यक्ष नगर परिषद प्रतिभा सिंह, राजा आनंद प्रताप सिंह, जसो में मनीष प्रताप सिंह, शासकीय उमावि श्यामनगर, पशपतेन्द्र सिंह भी सामूहिक आशीर्वाद के दीया प्रज्जवलन कार्यक्रम में शामिल हुए।
————–1
आजीविका मिशन में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ नमो युवा शक्ति कार्यक्रम
सतना 17 सितम्बर 2026/म.प्र.डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सतना एवं मैहर द्वारा संयुक्त रूप से नमो युवा शक्ति जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को खेल रचनात्मकता, स्वास्थ्य, नेतृत्त एवं आत्म निर्भरता से जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, जिला खेल अधिकारी रितिका दुवे, एस.पी. तिवारी खेल विभाग, जिला परियोजना प्रबंधक डां. गौरव शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष बीएमएस योगेन्द्र प्रताप सिंह एवं राजकपूर द्वारा मां शारदा की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं पूजन कर किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों में प्रतिभा और आत्म विश्वास की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उचित अवसर और मंच प्रदान करने की। नमो युवा शक्ति जैसे आयोजन युवतियों को खेल, संस्कृति, कौशल एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करते है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण अंचल की दीदियां अपने परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में मजबूत अर्थव्यवस्था की वाहक बन रही हैं। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुडकर महिलाओं में आर्थिक गतिविधियों के साथ-साथ निर्णय लेने और नेतृत्व की क्षमता भी विकसित हुई है। नमो युवा शक्ति जैसे आयोजन नई पीढी को अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक जीवन को समझने और आगे बढने की प्रेरणा देते हैं। नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों एवं उनके परिवार की जेन-जी युवतियों ने सक्रिय सहभागिता की। आयोजन में विभिन्न मानसिक एवं शारीरिक खेल प्रतियोगिताओं के साथ स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों को भी शामिल किया गया। युवतियों ने दौड़, रस्सा कसी, चम्मच रेस एवं कुर्सी दौड, मेहदी प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं प्रतिभागियों ने देश भक्ति एवं प्रेरणादायक गीतों के साथ लोकगीत की प्रस्तुतियं देकर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


————-2
सेवा संकल्प अभियान
स्टार्टअप फंडिंग एवं बैंकिंग कनेक्टविषय पर विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
सतना 17 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत इन्नोवेशन चैलेंज के तहत कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस एवं ईडी सतना स्मार्ट सिटी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के निर्देशन में लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गौतम शर्मा ने छात्रों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को बैंकिंग एवं फंडिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सरल तरीके से समझाई। उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न वित्तीय योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मुद्रा योजना के के बारे में भी समझाया गया। पीएमएमवाय के तहत पात्र छोटे व्यवसायों के लिए 20 लाख रूपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही स्टार्टअप्स को स्टार्टप इंडिया की फंडिंग एवं सपोर्ट योजनाओं, बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया, वित्तीय योजना, बिजनेस के लिए सही फंडिंग विकल्प और उपलब्ध सरकारी सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को पूरी तरह इंटरैक्टिव रखा गया। छात्रों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स ने अपने बिजनेस आइडिया, फंडिंग से जुड़ी जरूरतों और बैंकिंग से संबंधित सवाल साझा किए, जिनका विशेषज्ञ द्वारा सरल तरीके से समाधान और मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में दीपेंद्र सिंह राजपूत, मैनेजर ई गवर्नेंस, शांतनु सिंह परिहार, प्रोग्रामर निखिल श्रीवास्तव, संजना सिंह, विष्णु चौरसिया उपस्थित रहे।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Comments are closed.

Exit mobile version