Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन
  • बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश
  • मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
  • कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ
  • मल्टी स्पोर्टस काम्पलेक्स के संचालन के लिए बनेगा क्लब
  • तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहे राजस्व का कोई प्रकरण सीएम हेल्पलाइन में फोकस कर ए-ग्रेड लाने का करें प्रयास
  • शासकीय हाई स्कूल विजयपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चार दिवसीय आयोजन, चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
  • नीमच जिले मे नीमच केंट वह नीमच सिटी के थानों के प्रभारी रहे पूर्व टीआई वह वतर्मान उप पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र’ से किया गया सम्मानित
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन
Policewala

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

PolicewalaBy PolicewalaNovember 16, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

*छह वर्षों में 54 कन्याओं का हो चुका है निःशुल्क कन्यादान, इस वर्ष मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की 9 बेटियां लेंगी सात फेरे।*

*रायपुर।* सामाजिक संस्था सेवा पथ द्वारा सातवें वर्ष भी निःशुल्क कन्यादान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 18 नवंबर 2026, बुधवार को आयोजित होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में नौ कन्याओं का विवाह पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न कराया जाएगा। संस्था पिछले छह वर्षों में 54 कन्याओं का कन्यादान कर चुकी है।

आयोजन की तैयारियों को लेकर विगत दिनों विमतारा हॉल, शांति नगर में समाज की विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों और अन्य राज्यों से करीब 500 समाजसेवी, पंचायतों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सभी के मार्गदर्शन से विवाह समारोह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ सिंधी साधु समाज, सिंधु महाराज मंडल, अग्रवाल सभा, श्री रामस्वरूप निरंजनलाल चैरिटेबल ट्रस्ट, पूज्य सिंधी पंचायत सहित धमतरी, कांकेर, भानुप्रतापपुर, तिल्दा, भाटापारा, राजनांदगांव, भिलाई, दुर्ग और बिलासपुर की पंचायतें सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा जय झूलेलाल नवयुवक संघ, सारथी संस्था, दिव्य ज्योति संस्था, सरस म्यूजिकल ग्रुप, बाबा गुरुमुखदास सेवा समिति, हरे माधव, संत निरंकारी मिशन, एसएसडी धाम और जय झूलेलाल धर्मार्थ सेवा समिति सहित कई संस्थाओं ने भी श्रमदान एवं सहयोग का संकल्प लिया है।

संस्था के प्रमुख पहलाज खेमानी एवं संजय लालवानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य इस सेवा को केवल एक शहर तक सीमित न रखकर प्रदेश के साथ अन्य शहरों तक पहुंचाना है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को भी सम्मानपूर्वक विवाह की सुविधा मिल सके।

संस्था की सुलोचना नारायणी, मीना एवं सरिता चंदानी ने बताया कि इस आयोजन से समाज में विवाह के नाम पर होने वाले अनावश्यक खर्च और आडंबर को कम करने की प्रेरणा मिल रही है। इस आयोजन में सक्षम परिवार भी अपनी बेटियों का विवाह कर सकते हैं, जिससे अमीर-गरीब का भेदभाव समाप्त करने और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

राजकुमार, रवि पंजवानी एवं अनिल नैनवानी ने बताया कि आयोजन में कोई कैश काउंटर नहीं रखा जाएगा और न ही किसी से दान की मांग की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति अपनी ओर से वर-वधू को रिसेप्शन में उपहार दे सकते हैं अथवा विवाह आयोजन में किसी सेवा का दायित्व स्वयं उठा सकते हैं।

पूनम मेठानी, कृपा आहूजा एवं ज्योति गेलानी ने बताया कि नौ कन्याओं के विवाह को यादगार बनाने के लिए मुकुट बंधन, बारात, लेडीज संगीत, कन्याओं की आरती, वैदिक रीति से फेरे, रिसेप्शन और आर्केस्ट्रा सहित सभी पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बेटियों को उनके सपनों के अनुरूप विवाह की खुशियां मिल सकें।

WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41

अनिल रूपचंदानी, दिलीप नागपाल एवं संदीप चंदानी ने बताया कि जिन परिवारों में बेटी नहीं है और जो कन्यादान का सौभाग्य प्राप्त करना चाहते हैं, वे भी इस आयोजन में निःशुल्क कन्यादान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं। वहीं संजय खुबचंदानी एवं सुरेश लालवानी ने जानकारी दी कि इस आयोजन में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से आई कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।

आयोजन की शुरुआत 17 नवंबर को सिंधी समाज की परंपरा के अनुसार माता की चौकी एवं नौ बहराणा साहेब के आयोजन से होगी। इसके साथ ही नौ कन्याओं की ऐतिहासिक बारात भी निकाली जाएगी। संदीप लालवानी, दीपक केवलानी एवं निक्की मिर्घानी ने बताया कि इस बार बारात आयोजन का विशेष आकर्षण रहेगी।

वहीं रेखा धर्मानी, लता बुधवानी एवं प्रिया नेभानी ने बताया कि कांकेर, धमतरी, भाटापारा, गोंदिया, रायगढ़, बिलासपुर, चक्करभाठा सहित विभिन्न शहरों से करीब 50 महिला ब्यूटीशियन सेवादार पहुंचेंगी, जो कन्याओं का निःशुल्क श्रृंगार करेंगी।

इस महायज्ञ में गुजरात के परम पूजनीय श्री सेहरावाले सांई जी, महाराष्ट्र की पूजनीय पिंकी माता जी और गोंदिया के श्री भोलाराम सांई जी सहित अनेक संतों का आगमन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्था की महिला टीम, कन्या टीम और पुरुष टीम के करीब 150 सेवादार सेवाएं दे रहे हैं।

संस्था ने समस्त समाजजनों से अपील की है कि नौ बेटियों के इस सामूहिक कन्यादान महायज्ञ में शामिल होकर अपना सहयोग और आशीर्वाद प्रदान करें।
यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता: विक्की पंजवानी। ने दी।

रिपोटर ,मयंक श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.52.09 1

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

November 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1 Policewala

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

By PolicewalaNovember 16, 20261

*छह वर्षों में 54 कन्याओं का हो चुका है निःशुल्क कन्यादान, इस वर्ष मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.52.09 1

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

November 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
Visitors
2047913
This Month : 42818
This Year : 619830
Total Users : 1622150
Views Today : 17551
Total views : 6468798
Who's Online : 43
Server Time : 2026-11-16
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.