Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन
  • बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश
  • मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
  • कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ
  • मल्टी स्पोर्टस काम्पलेक्स के संचालन के लिए बनेगा क्लब
  • तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहे राजस्व का कोई प्रकरण सीएम हेल्पलाइन में फोकस कर ए-ग्रेड लाने का करें प्रयास
  • शासकीय हाई स्कूल विजयपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर चार दिवसीय आयोजन, चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
  • नीमच जिले मे नीमच केंट वह नीमच सिटी के थानों के प्रभारी रहे पूर्व टीआई वह वतर्मान उप पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिंह सिसोदिया को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र’ से किया गया सम्मानित
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहे राजस्व का कोई प्रकरण सीएम हेल्पलाइन में फोकस कर ए-ग्रेड लाने का करें प्रयास
Policewala

तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहे राजस्व का कोई प्रकरण सीएम हेल्पलाइन में फोकस कर ए-ग्रेड लाने का करें प्रयास

PolicewalaBy PolicewalaNovember 16, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.47.32

सतना मध्य प्रदेश

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश
सतना 16 नवम्बर 2026/कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि नामांकन, बंटवारा, सीमांकन सहित कोई भी राजस्व प्रकरण अधिकतम तीन माह की समय-सीमा में निराकृत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 19 नवम्बर को राजस्व अधिकारियों की बैठक में आरसीएमएस पोर्टल और राजस्व वसूली की समीक्षा की जायेगी। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में विभागीय समन्वय के मुद्दों पर कलेक्टर ने कहा कि टीएल की बैठक के मुख्य उद्देश्य के अनुसार विभागों की आपसी समस्यायें और समन्वय संबंधी मुद्दे बैठक में रखे जाये, ताकि उनका मौके पर निराकरण हो सके। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने यहां लंबित शिकायतों पर फोकस कर ए-ग्रेड में आने और टाप फाइव श्रेणी में रहने का प्रयास करें। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम नागार्जुन बी. गौडा, सीईओ जिला पंचायत सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, सुभाष मिश्रा, एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान डी-श्रेणी में रही तहसीलों के तहसीलदारों को एसीआर की चेतावनी के साथ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इनमें सतना शहरी, कोटर और नागौद तहसील शामिल है। कलेक्टर ने जनगणना कार्य की तैयारियों की भी समीक्षा की। जिला जनगणना अधिकारी अपर कलेक्टर विकास सिंह ने बताया कि 21 दिसम्बर से चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण की शुरूआत होगी। इसके पूर्व गणना ब्लाक के मान से डाटा तैयार किया जायेगा। उन्होंने चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण स्थलों का चयन कर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों की बोर्ड परीक्षायें मार्च 2027 में प्रारंभ होगी। इन स्कूलों और बोर्ड की कक्षाओं में पढाने वाले विषय शिक्षकों की डयूटी जनगणना कार्य में नहीं लगाई जाये। बाढ राहत और आरबीसी 6-4 के प्रकरणों में विलम्ब पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि बाढ से प्रभावित परिवारों को 50 किलो मुफ्त खाद्यान्न का वितरण अतिशीघ्र पूरा करें। इसी प्रकार बाढ सहायता राशि के हितग्राही के खाते में फेल हुए प्रकरणों की समीक्षा करें और शत-प्रतिशत प्रभावित व्यक्तियों को भुगतान सुनिश्चित कराये। एसडीएम इन प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा करें। अगली टीएल में राहत सामग्री वितरण की पुनः समीक्षा की जायेगी।
श्रम विभाग की संबल योजना और अनुग्रह सहायता वितरण की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि अनुग्रह सहायता के प्रकरण अधिकतम 60 दिवस में स्वीकृत हो जाने चाहिए। इसी प्रकार पंजीयन के प्रकरण भी समय-सीमा में किये जाये। स्वरोजगार की योजनाओं की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि पीएम स्व-निधि योजना में जिले में अच्छा काम हुआ है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना में भी अपेक्षित प्रगति लाये। उपार्जन की समीक्षा में बताया गया कि लगभग 36 हजार किसान पंजीकृत है। जिनका सत्यापन 20 नवम्बर तक पूर्ण किया जाना है। खाद-बीज वितरण और उपलब्धता की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक पैक्स सोसायटी में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त स्टाक कम से कम 5-5 टन हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना, नक्शा विहीन ग्राम, फार्मर रजिस्ट्री, शासकीय विभागों को भूमि आवंटन, टीएल प्रकरण, राजस्व वसूली, विभागों में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण जिला खनिज प्रतिष्ठान के कार्य विकास परियोजनाओं, रेल्वे, सडक मार्ग और बरगी नहर के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026772
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1 Policewala

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

By PolicewalaNovember 16, 20261

*छह वर्षों में 54 कन्याओं का हो चुका है निःशुल्क कन्यादान, इस वर्ष मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.54.37 1

मतदाता जागरूकता को लेकर जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.52.09 1

कलेक्टर ने किया स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के विक्रय केंद्र का शुभारंभ

November 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 11 16 at 20.30.41 1

सेवा पथ के सातवें कन्यादान महोत्सव में निकलेगी 9 कन्याओं की ऐतिहासिक बारात, 18 नवंबर को होगा सामूहिक विवाह आयोजन

November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 19.57.30 1

बाल विवाह रोकने के लिए मध्यप्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, गांव-गांव तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश

November 16, 2026
Visitors
2047913
This Month : 42818
This Year : 619830
Total Users : 1622150
Views Today : 17548
Total views : 6468795
Who's Online : 44
Server Time : 2026-11-16
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.