सीएम साय ने गौमाता पर बनी फिल्म ‘गौदान’ का ट्रेलर किया रिलीज
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गौमाता पर आधारित फिल्म ‘गौदान’ का ट्रेलर रिलीज किया। यह फिल्म कामधेनु गौशाला समिति, मथुरा के विशेष सहयोग से तैयार की गई है।
फिल्म की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें गौ संरक्षण के महत्व को वैज्ञानिक दृष्टिकोण (साइंस बेस्ड) के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के निर्देशक के अनुसार, गौ संरक्षण क्यों आवश्यक है, इसे तार्किक और वैज्ञानिक तरीके से दिखाया गया है, ताकि हर वर्ग, विशेषकर आज की युवा पीढ़ी इसे आसानी से समझ सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यदि गौ हत्या जैसे अपराधों में संलिप्त लोग एक बार इस फिल्म को देख लें, तो निश्चित रूप से उनके विचारों में परिवर्तन आएगा और वे इस मार्ग को छोड़ने के लिए प्रेरित होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “सनातन की आत्मा गौमाता में बसती है। आज जब हम अपनी जड़ों से दूर होते जा रहे हैं, ऐसे समय में यह फिल्म गौमाता के संरक्षण और उनके महत्व को समझाने का एक सशक्त माध्यम है। यह फिल्म केवल किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है।”
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा
Trending
- विधि-विधान और वेद मंत्रों के साथ संपन्न हुआ राम-जानकी विवाह
- समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।
- नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग
- नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
- गौ माता के गृह प्रवेश के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का भव्य लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
- सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)