सिवनी विधानसभा के प्रभारी बने देवेंद्र पटेल
गोटेगांव विगतदिवस मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए देवेंद्र पटेल ‘छोटू भैया’ गुंदरई को सिवनी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि देवेंद्र पटेल लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी पकड़ मजबूत है। उनके अनुभव का लाभ सिवनी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मिलेगा।
नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने देवेंद्र पटेल को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। आगामी चुनावों को देखते हुए यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। देवेंद्र पटेल ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि
मुझे सिवनी विधानसभा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए आपने जो विश्वास मुझ पर व्यक्त किया है, उसके लिए में कृतज्ञ हूँ। मैं वचन देता हूँ कि पूरी निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ सिवनी में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। आपके मार्गदर्शन में सिवनी विधानसभा में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास रहेगा।

