सिवनी की बेटी अनुप्रिया कौरव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता सिल्वर मेडल, महाविद्यालय में हुआ सम्मान

 

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन तथा वाको इंडिया किकबॉक्सिंग फेडरेशन के सहयोग से खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस नेशनल किकबॉक्सिंग लीग 2025–26 का आयोजन 26 से 29 मार्च 2026 तक चेन्नई (तमिलनाडु) में किया गया।

 

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सिवनी (मध्य प्रदेश) की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसी क्रम में पीजी कॉलेज सिवनी की एनसीसी कैडेट अनुप्रिया कौरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

अनुप्रिया ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में मात्र एक अंक के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें ₹10,000 की नगद पुरस्कार राशि (चेक) भी प्रदान की गई।

 

उनकी इस सफलता के सम्मान में महाविद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने कहा कि अनुप्रिया की यह उपलब्धि कई बेटियों के लिए प्रेरणादायक है और यह उनकी 5 वर्षों की कठोर मेहनत का परिणाम है।

 

जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अजय बाबा पाण्डेय ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और ऊँचे स्तर पर सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राचार्य डॉ. रविशंकर नाग ने कहा कि महाविद्यालय में प्रतिभाओं का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है, जिससे अन्य विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे।

 

इस अवसर पर अनुप्रिया के पिता श्री पवन कौरव एवं कोच श्री निकेश पदमाकर का भी सम्मान किया गया।

 

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एस.पी. सिंह व डॉ दिनेश चित्रिव ने एनसीसी के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

सम्मान समारोह मे उपस्थित पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे, एबीवीपी के संगठन मंत्री गौरव शुक्ला ने अनुप्रिया के कठिन परिश्रम को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। कहा कि कठिन परिश्रम का कोई शार्ट कट नही होता यह एक सतत प्रक्रिया है।

 

कार्यक्रम में डॉ. सविता मसीह,डॉ नावकर,डॉ. ज्योति कुमरे, के.सी. राउर, सीमा मर्सकोले, लिडिया कुमरे,डॉ हर्षा, शैलेन्द्र जैन, विशाल सूर्यवंशी, डॉ प्रशांत पाण्डेय, सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

सूरज बघेल

Leave A Reply

Exit mobile version