इंदौर

इंदौर- आगामी वर्ष 2028 में उज्जैन मे विश्व प्रसिद्ध सिंहस्थ मेले की तैयारी को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अति पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा व रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार पाटील ने दीप जला कर किया,,सिंहस्थ विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है,,मेला में सुरक्षा, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन, आपदा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं का संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल प्रशिक्षित और सक्षम होगा तो, पुलिस और बेहतर होगी। प्रशिक्षण 01 जून 2026 से दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। ,,प्रशिक्षण में प्रत्येक बैच को 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,,प्रशिक्षण मॉड्यूल में पुलिस कर्मियों को सिंहस्थ का इतिहास एवं महत्व, अखाड़ों एवं साधु-संत परंपराओं का परिचय, मेला क्षेत्र की संरचना, पुलिस की भूमिका, भीड़ मनोविज्ञान, भीड़ नियंत्रण एवं नियमन, यातायात योजना एवं दबाव प्रबंधन, पार्किंग एवं डायवर्जन व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहायता समन्वय, संचार व्यवस्था, वीआईपी एवं विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया प्रबंधन, कानून व्यवस्था संधारण, मानवाधिकार, तनाव प्रबंधन तथा संकट की परिस्थितियों में प्रभावी संवाद जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा,,सिंहस्थ के दौरान होने वाले संभावित यातायात दबाव एवं परिवहन प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग योजना, पार्किंग प्रबंधन, आपातकालीन वाहनों के निर्बाध संचालन तथा विभिन्न विभागों के साथ यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Comments are closed.

Exit mobile version