दिल्ली प्रवास में संदीप रघुवंशी ने केंद्रीय संगठन को भेंट की ‘ दृष्टि है तो सृष्टि पुस्तिका
छिंदवाड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा जिले की चौरई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित 76 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय संगठन के समक्ष प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर संदीप रघुवंशी ने शिविर के माध्यम से किए गए जनसेवा के कार्यों, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई गई स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अभियान की उपलब्धियों का विस्तृत विवरण साझा किया। साथ ही उन्होंने इस सेवा अभियान पर आधारित *सृष्टि तो दृष्टि है’पुस्तिका केंद्रीय संगठन के पदाधिकारियों को सादर भेंट की।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी एल संतोष जी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल जी राष्ट्रीय भाजपा मुख्यालय प्रभारी राज्यसभा सांसद मध्य प्रदेश श्री तरुण चुग जी राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री श्री महेंद्र पांडे जी उत्तराखंड के राज्यपाल महामहिम डॉ ढाल सिंह बिसेन जी
