डिंडौरी मध्यप्रदेश
डिंडौरी, 28 मार्च 2026 — सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में डिंडौरी जिला पुलिस द्वारा शनिवार को जोश और उत्साह से भरपूर साइकिल मैराथन (साइक्लोथॉन) का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस ने नागरिकों को एकता, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
साइकिल मैराथन का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर जबलपुर बस स्टैंड तक पहुंची और पुनः वहीं समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक रहा।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ स्थानीय बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे माहौल और अधिक जीवंत हो उठा।
मैराथन में एसडीओपी सतीश द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके, रक्षित केंद्र प्रभारी कुंवर सिंह ओलाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्ट अखिलेश झारिया
