समाजसेवा के अग्रदूत सतबीर सिंह तंवर को जन्मदिन पर मिली समाजभर की शुभकामनाएँ
हरियाणा सेवा संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष आदरणीय सतबीर सिंह तंवर जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आदरणीय तंवर जी एक कर्मठ एवं समर्पित समाजसेवी हैं,जो विगत कई वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। वे दिन-दुखियों, जरूरतमंदों एवं वंचितों के लिए सदैव तत्पर रहते हुए निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में अपना अमूल्य समय समर्पित करते आ रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप इसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहें। हनुमान जी महाराज एवं भोले बाबा की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आप स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान रहें तथा बिना थके-बिना रुके समाज को दिशा देने का कार्य करते रहें।
इस अवसर पर हरियाणा सेवा संघ, छत्तीसगढ़वासी, पूरे हरियाणा समाज सहित अन्य समाजों के लोगों ने भी आदरणीय तंवर जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
रिपोर्ट : प्रवीण शर्मा
राजधानी रायपुर, छत्तीसगढ़







![[13:12, 11/10/2026] +91 88176 18595: पंजीयन के अंतिम दिन गांवों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, धान पंजीयन की समस्याएं कराईं दूर, WhatsApp Image 2026 10 11 at 13.13.17 1](https://policewala.org.in/wp-content/uploads/2026/10/WhatsApp-Image-2026-10-11-at-13.13.17-1-450x562.jpeg)