सतना मध्य प्रदेश 

सतना 28 सितम्बर 2026/जिले में इस वर्ष 1 जून से 28 सितम्बर तक 1435.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1513.8 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 1430.8 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 1870.3 मि.मी, बिरसिंहपुर में 1581 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 1532 मि.मी., नागौद में 1497.7 मि.मी., जसो (नागौद) में 998 मि.मी. एवं उचेहरा में 1062.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 1047 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।

 

प्रशांत त्रिपाठी सतना buro

Leave A Reply

Exit mobile version