दमुआ में आयोजित 76 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

इस शिविर में कुल 150 मरीजों का पंजीयन हुआ, जिनमें से 20 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा 13 मरीजों को आगे के उपचार हेतु सुख सागर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जबलपुर भेजा गया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संदीप रघुवंशी जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रेसिडेंट, जनअधिकार सेवा समिति नगर मंडल अध्यक्ष सोनू पाटिल जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पलाश मालवीय जी,वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल जी, मुकेश सोनी जी तथा कार्यक्रम प्रभारी श्री सुरेश बबुआ कश्यप जी की उपस्थिति रहे।

समाज के जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में यह शिविर एक उपयोगी पहल रहा। 🙏
सेवा ही सबसे बड़ा संकल्प है।
🩺👁️ निःशुल्क नेत्र सेवा — स्वस्थ दृष्टि, स्वस्थ समाज 🙏

Leave A Reply

Exit mobile version