Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
a9b58108 b32c 49e8 935d 26907121ce76

नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।
  • नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग
  • नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर गरियाबंद में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
  • गौ माता के गृह प्रवेश के साथ हुआ भगवान परशुराम भवन का भव्य लोकार्पण कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल रहे मुख्य अतिथि
  • सिंधु डांडिया धमाल में इस बार पहला इनाम iPhone! गोल बाजार में हुई बड़ी बैठक, 17 वार्ड पंचायतें एक मंच पर
  • नवरात्रि पर कुमकुमार्चन पूजा, कन्या भोज एवं गरबा का आयोजन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - श्री स्वामीनारायण मंदिर बाग रोड़ पर बीती रात चोरों का धावा
Policewala

श्री स्वामीनारायण मंदिर बाग रोड़ पर बीती रात चोरों का धावा

policewalaBy policewalaOctober 5, 2025No Comments2 Views
web.whatsapp 24

श्री स्वामीनारायण मंदिर बाग रोड़ पर बीती रात चोरों का धावा
मंदिर से लगे वल्लभभाई पटेल हाईस्कूल में भी मचाया आतंक
भगवान को लूटने से भी नहीं डर रहे चोर
धार, मध्यप्रदेश

रिपोर्ट अजय लछेटा

कुक्षी- क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। चोरों के आतंक से पूरे क्षेत्र की जनता में भय का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में बीती रात को कुक्षी नगर के श्री स्वामीनारायण मंदिर में चोरों ने अपना जलवा दिखाया। चोरों ने मंदिर परिसर के अंदर की दान पेटियों के ताले तोड़े। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दान पेटी में कुल मिलकर करीब ₹30000/- नगदी होने का अनुमान हैं।दान पेटीयों को लूटने के बाद गर्भ ग्रह की अलमारी से मंदिर के पुजारी राम लक्ष्मण स्वामी के रखे हुए करीब 35000/- रुपए भी चोर ले कर भाग गए। सुबह करीब 5 बजे चौकीदार ने जब मंदिर का दरवाजा खोला तो उसने उक्त घटना की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को दी। सीसीटीवी कैमरे देखने पर पता चला कि मंदिर के बाद चोर मंदिर परिसर से लगे हुए सरदार वल्लभभाई पटेल हाई स्कूल में दीवार कूद कर घुसे जहां उन्होंने प्राचार्य कक्ष का ताला तोड़ कर अंदर की अलमारी भी तोड़ी जहां उन्हें कोई भी नगदी राशि नहीं मिली। अलमारी में रखी सभी फाइल जमीन पर अस्त व्यस्त मिली साथ ही विद्यालय परिसर के कैमरे की केबल भी टूटी पाई गई। नगर की आबादी के बीचों बीच हुई इस घटना से नगर की जनता में चोरों के प्रति भय का माहौल है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि चोर हाफ पेंट व बनियान में मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे।web.whatsapp 1 4
मंदिर समिति के ट्रस्टियों व विद्यालय समिति के सदस्यों ने पुलिस थाना कुक्षी पहुंच कर पाटीदार समाज के अध्यक्ष व पंचों की उपस्थिति में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
करीब एक माह पूर्व भी निसरपुर ब्लॉक के दाहोद स्थित बालाजी धाम मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी जहां चोरों ने चौकीदार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परंतु आज दिनांक तक भी पुलिस उस घटना की गुत्थी को सुलझाने में असमर्थ दिखाई दे रही हैं।
नवरात्रि की महासप्तमी की रात्रि में भी बाग रोड़ स्थित मारुति नमकीन फैक्ट्री पर भी चोरों ने धावा बोला था। जहां से वे बड़ी मात्रा में नमकीन ले कर गए थे।
दो दिन पूर्व भी कापसी में चोरों ने एक किसान के घर से बैल व गाय चोरी कर ले गए थे। आए दिन किसानों के खेत की मोटर, ट्यूबवेल, नगर की मोटर साइकल चोरी होती रहती हैं। पुलिस की सख्त पेट्रोलिंग के बाद भी चोर खुले आम एक के बाद एक अपनी घटनाओं को अंजाम देते जा रहे है।
क्षेत्र में चोरों के बढ़ते आतंक से क्षेत्र की जनता में आक्रोश भी पसरा दिखाई दे रहा है। जहां पुलिस प्रशासन त्योहारों की व्यवस्था तथा क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सक्षम दिखाई दे रहा है वहीं बढ़ती चोरियों की घटनाओं को रोकने में असमर्थ दिखाई दे रहा हैं। बीते तीन चार माह से बढ़ रही चोरी की घटनाओं में किसी भी चोरी के आरोपी को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पा रही है।

बढ़ती चोरी किं घटना निश्चित पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है साथ ही दिन प्रतिदिन जनमानस में भय का वातावरण बनता जा रहा है और इसके विपरीत कुक्षी पुलिस प्रशासन एक भी चोरी को ट्रेस करने में सफल नही हो या रही है निश्चित यह चिंता का विषय है।
स्थानीय जनमानस में घटनाओ के प्रति उभर रहे आक्रोश को एक बड़े ओर भारी आंदोलन को संभावित देखा जा रहा है जिसकी चेतावनी उपस्तिथ जनमानस ने स्थानीय प्रशासन को दे भी दी गई

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
a9b58108 b32c 49e8 935d 26907121ce76

नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग

October 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026910
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026758
Don't Miss
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb Policewala

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By PolicewalaOctober 12, 20261

बिलासपुर मे दिनांक 12/10/26 को समर्पित संस्था तथा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
a9b58108 b32c 49e8 935d 26907121ce76

नवरात्रि में महिलाएं निर्भीक होकर करें भक्ति, इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल करेगी पेट्रोलिंग

October 12, 2026
5f1293e7 cb72 4a6c 8d59 20629afb229c

नरसिंहपुर हॉस्पिटल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ठोस कचरा प्रबंधन नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
1c80c727 c358 46d5 9fb3 3ae649d42fbb

समर्पित संस्था द्वारा विद्यालय मे बाल विवाह एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

October 12, 2026
370dc633 6457 49f6 8d53 934d7247ce05

सेवा संकल्प अभियान के तहत यूथ एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव संपन्न ।

October 12, 2026
Visitors
1947206
This Month : 28431
This Year : 519123
Total Users : 1521443
Views Today : 4363
Total views : 6251159
Who's Online : 13
Server Time : 2026-10-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.