जालम सिंह पटेल बोले—यह किसी एक परिवार का नहीं, पूरे क्षेत्र का आध्यात्मिक आयोजन; पत्रकार वार्ता में श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण 

गोटेगांव  नगर के लाठगांव बायपास चौराहे स्थित मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल परिसर में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा में पूज्य कथावाचक एवं गौ पीठाधीश्वर पं. विपिन बिहारी जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा की अमृतमयी वाणी का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।

 

दिवंगत माताजी और मोनू भैया की स्मृति में आयोजन

 

मंगलवार, 28 अक्टूबर को कथा स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा बाई पटेल एवं उनके प्रिय पुत्र स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, सद्भावना और सर्वकल्याण की कामना करना है।

 

हर श्रद्धालु स्वयं को यजमान मानकर कथा में शामिल हो’

 

जालम सिंह पटेल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ किसी एक परिवार का निजी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन है। यह यज्ञ पूर्वजों की आत्मशांति, क्षेत्र में शांति-सद्भाव और जनकल्याण की भावना को समर्पित है। इसमें संपूर्ण श्रीधाम क्षेत्र की सहभागिता और सभी के आशीर्वाद की अपेक्षा है।

 

उन्होंने कहा कि उनके पूज्य पिताजी मुलाम सिंह पटेल (भैया जी) मुख्य यजमान के रूप में आयोजन में उपस्थित रहेंगे, लेकिन इस कथा की मूल भावना सामूहिक श्रद्धा और सहभागिता है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वयं को यजमान माने। यह किसी एक व्यक्ति या परिवार का यज्ञ नहीं, बल्कि सभी की आस्था और समर्पण का महायज्ञ है।

 

संत-महात्माओं और धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील

 

पूर्व राज्यमंत्री पटेल ने पूज्य शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, साधु-संतों, महात्माओं, विप्रजनों, सनातन धर्मावलंबियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति और समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रद्धालु तक व्यक्तिगत आमंत्रण पत्र नहीं पहुंच पाया हो, तो वे इस सार्वजनिक निवेदन को ही आत्मीय आमंत्रण मानकर अपने परिवार सहित कथा में शामिल हों।

 

उन्होंने पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से भी आयोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में संस्कार, सद्भाव, प्रेम, भक्ति और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है।

 

पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे मीडिया प्रतिनिधि

 

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ में सहभागिता कर इसे सामूहिक श्रद्धा, एकता और भक्ति का उत्सव बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर उपस्थित रहे पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार संतोष कुमार दुबे पंकज चौकसे तख्त सिंह पटेल शक्ति सिंह राजपूत देवदत्त पचौरी आदित्य पटेल अर्जन मालगुजार राजेश राजपूत अनूप उपाध्याय त्रिभुवन साहू करण साहू  सरपंच मेलाराम ठाकुर परम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे*श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 30 अक्टूबर से, पूज्य विपिन बिहारी जी महाराज करेंगे कथा*

 

 जालम सिंह पटेल बोले—यह किसी एक परिवार का नहीं, पूरे क्षेत्र का आध्यात्मिक आयोजन; पत्रकार वार्ता में श्रद्धालुओं को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण 

 

 

गोटेगांव  नगर के लाठगांव बायपास चौराहे स्थित मणिनागेंद्र सिंह सैनिक स्कूल परिसर में 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा में पूज्य कथावाचक एवं गौ पीठाधीश्वर पं. विपिन बिहारी जी महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भागवत कथा की अमृतमयी वाणी का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।

 

दिवंगत माताजी और मोनू भैया की स्मृति में आयोजन

 

मंगलवार, 28 अक्टूबर को कथा स्थल पर आयोजित पत्रकार वार्ता में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ उनकी पूज्य माताजी स्वर्गीय यशोदा बाई पटेल एवं उनके प्रिय पुत्र स्वर्गीय मणिनागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की पावन स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, सद्भावना और सर्वकल्याण की कामना करना है।

 

हर श्रद्धालु स्वयं को यजमान मानकर कथा में शामिल हो’

 

जालम सिंह पटेल ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ किसी एक परिवार का निजी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का आध्यात्मिक एवं सामाजिक आयोजन है। यह यज्ञ पूर्वजों की आत्मशांति, क्षेत्र में शांति-सद्भाव और जनकल्याण की भावना को समर्पित है। इसमें संपूर्ण श्रीधाम क्षेत्र की सहभागिता और सभी के आशीर्वाद की अपेक्षा है।

 

उन्होंने कहा कि उनके पूज्य पिताजी मुलाम सिंह पटेल (भैया जी) मुख्य यजमान के रूप में आयोजन में उपस्थित रहेंगे, लेकिन इस कथा की मूल भावना सामूहिक श्रद्धा और सहभागिता है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु स्वयं को यजमान माने। यह किसी एक व्यक्ति या परिवार का यज्ञ नहीं, बल्कि सभी की आस्था और समर्पण का महायज्ञ है।

 

संत-महात्माओं और धर्मप्रेमियों से सहभागिता की अपील

 

पूर्व राज्यमंत्री पटेल ने पूज्य शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, साधु-संतों, महात्माओं, विप्रजनों, सनातन धर्मावलंबियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति और समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रद्धालु तक व्यक्तिगत आमंत्रण पत्र नहीं पहुंच पाया हो, तो वे इस सार्वजनिक निवेदन को ही आत्मीय आमंत्रण मानकर अपने परिवार सहित कथा में शामिल हों।

 

उन्होंने पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों से भी आयोजन का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा केवल श्रवण का अवसर नहीं, बल्कि जीवन में संस्कार, सद्भाव, प्रेम, भक्ति और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का माध्यम है।

 

पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे मीडिया प्रतिनिधि

 

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से सात दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ में सहभागिता कर इसे सामूहिक श्रद्धा, एकता और भक्ति का उत्सव बनाने की अपील की गई।इस अवसर पर उपस्थित रहे पूर्व विधायक हाकम सिंह चढ़ार संतोष कुमार दुबे पंकज चौकसे तख्त सिंह पटेल शक्ति सिंह राजपूत देवदत्त पचौरी आदित्य पटेल अर्जन मालगुजार राजेश राजपूत अनूप उपाध्याय त्रिभुवन साहू करण साहू  सरपंच मेलाराम ठाकुर परम ठेकेदार सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version