फिरोजाबाद 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-06 अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु निरंतर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

 

– जनपद में 40 शोहदों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई।

– अभियान के क्रम में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

– थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग के माध्यम से कुल 07 परिवारों में समझौता कराया गया।

– महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सादा वस्त्रों में प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ अथवा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

– समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मी व एंटी रोमियो टीम द्वारा मंदिरों, बाजारों, स्कूलों/कॉलेजों व प्रमुख मार्गों पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावनी दी गई।

 

अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए शोहदों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों की पुनरावृत्ति न करने हेतु कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 181 एवं 112 सहित महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

थानावार शोहदों की कार्रवाई  निम्न की गई 

 

1 अरांव 02 चेतावनी दी गई

2 उत्तर 02 चेतावनी दी गई

3 एका 01 चेतावनी दी गई

4 खैरगढ़ 03 चेतावनी दी गई

5 टूण्डला 03 चेतावनी दी गई

6 दक्षिण 08 निरोधात्मक कार्रवाई की गई

7 नगला खंगर 02 चेतावनी दी गई

8 नगला सिंघी 01 चेतावनी दी गई

9 नारखी 01 चेतावनी दी गई

10 नसीरपुर 01 चेतावनी दी गई

11 पचोखरा 01 चेतावनी दी गई

12 फरिहा 02 चेतावनी दी गई

13 बसईं मोहम्मदपुर 02 निरोधात्मक कार्रवाई की गई

14 मटसैना 01 चेतावनी दी गई

15 मक्खनपुर 01 चेतावनी दी गई

16 रसूलपुर 02 चेतावनी दी गई

17 रजावली 02 चेतावनी दी गई

18 लाइनपार 01 चेतावनी दी गई

19 शिकोहाबाद 02 चेतावनी दी गई

20 सिरसागंज 02 चेतावनी दी गई

*कुल* *40*

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एंटी रोमियो टीमों का अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version