Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख
  • ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी
  • नव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहोरीबंद में एसडीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं शासकीय उत्कृष्ट
  • सिवनी मुख्यालय की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम शानदार आयोजन हुआ
  • शिक्षा, समरसता और बंधुत्व के भाव हमारे मन में होने चाहिए – अजय सुखदेव
  • पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई – 100 शिकायतें सुनीं
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - शिक्षा, समरसता और बंधुत्व के भाव हमारे मन में होने चाहिए – अजय सुखदेव
Policewala

शिक्षा, समरसता और बंधुत्व के भाव हमारे मन में होने चाहिए – अजय सुखदेव

PolicewalaBy PolicewalaNovember 3, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 03 at 14.43.04

सम्राट अशोक सेना ने चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की

बालाघाट – सम्राट अशोक सेना सामाजिक संगठन द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिलेभर में गांव-गांव पहुंचकर जनसंपर्क किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी लोगों को सम्राट अशोक के विचारों से अवगत कराने के साथ उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।WhatsApp Image 2026 11 03 at 14.43.05 1

इसी क्रम में सम्राट अशोक सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेव एवं जिला अध्यक्ष धर्मदीप सूर्यवंशी ने परसवाड़ा ब्लॉक के ग्राम कोसमी, बालाघाट ब्लॉक के ग्राम रत्नारा, किरनापुर ब्लॉक के ग्राम मुंडेसरा तथा लांजी ब्लॉक के ग्राम घंसा में पहुंचकर बैठकें आयोजित कीं।

बैठकों की शुरुआत मोमबत्ती प्रज्वलित कर बुद्ध वंदना के साथ की गई। इस दौरान तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किए गए। वहीं चक्रवर्ती सम्राट अशोक एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर उपस्थितजनों ने क्रमवार माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात स्थानीय लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेव का फूल-मालाओं से स्वागत किया।WhatsApp Image 2026 11 03 at 14.43.05

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय सुखदेव ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अहिंसा का मार्ग अपनाकर समाज को शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें भी अपने मन में शिक्षा, समरसता और बंधुत्व की भावना विकसित करनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर सम्राट अशोक के विचारों और आदर्शों को अपनाएं तथा समाज में समानता, भाईचारे और जागरूकता का वातावरण निर्मित करें।

इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इसमें परसवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में मोहित खोबरागड़े, बालाघाट ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में आदर्श नागदेवे,किरनापुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में आदित्य मेश्राम तथा लांजी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सुनील वैद्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में जितेंद्र गौतम, संजय पारधी, अंकित पटले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बंधु उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अमित फुलमारी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss
web.whatsapp 9 क्षेत्रीय खबर

By PolicewalaNovember 3, 20263

63 से बढ़कर अब 136 प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रतिमाह 20 हजार से अधिक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 17.57.49

नव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहोरीबंद में एसडीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

November 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
Visitors
2012086
This Month : 6991
This Year : 584003
Total Users : 1586323
Views Today : 4474
Total views : 6382785
Who's Online : 30
Server Time : 2026-11-03
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.