Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

November 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख
  • ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी
  • नव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहोरीबंद में एसडीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं शासकीय उत्कृष्ट
  • सिवनी मुख्यालय की सिमरिया कृषि उपज मंडी में भगवान बलराम कृषि महोत्सव कार्यक्रम शानदार आयोजन हुआ
  • शिक्षा, समरसता और बंधुत्व के भाव हमारे मन में होने चाहिए – अजय सुखदेव
  • पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई – 100 शिकायतें सुनीं
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी
Policewala

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

PolicewalaBy PolicewalaNovember 3, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर धूमधाम से मना श्री नंद महोत्सव, मुख्य यजमान परिवार सहित जनप्रतिनिधियों ने किया व्यासपीठ पूजन

गोटेगांव। कीर्तिशेष श्रीमती यशोदाबाई पटेल एवं कीर्तिशेष श्री मणि नागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की पुण्य स्मृति में मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन एवं पटेल परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण रहा। कथाव्यास महंत विपिन बिहारी दास जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण उसका आचरण है। अहंकार का त्याग, विनम्रता और समर्पण ही प्रभु भक्ति का वास्तविक मार्ग है।
महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य की वास्तविक शोभा भगवान के नाम स्मरण और भजन में है। केवल ज्ञानवान होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस ज्ञान का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और आचरण में दिखाई देना चाहिए। काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसी बुराइयां मनुष्य के भीतर विद्यमान कंस के समान हैं। इनका त्याग किए बिना आत्मिक शांति और प्रभु कृपा प्राप्त करना संभव नहीं है।
उन्होंने मानव सेवा को भगवान की सच्ची आराधना बताते हुए कहा कि भूखे को भोजन कराना, निराश व्यक्ति को सहारा देना और दुखी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। भगवान प्रत्येक जीव में विद्यमान हैं, इसलिए जरूरतमंदों की सेवा और जीवों के प्रति करुणा का भाव रखना चाहिए। महाराज श्री ने गौ सेवा, गौ संरक्षण और पारिवारिक संस्कारों को सनातन संस्कृति का महत्वपूर्ण आधार बताया।

श्री नंद महोत्सव में गूंजे जयकारे, कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

कथा के पंचम दिवस पर श्री नंद महोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य एवं बाल लीलाओं के प्रसंगों के वर्णन से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक नंदोत्सव में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। महाराज श्री ने कृष्ण लीलाओं के माध्यम से प्रेम, वात्सल्य, करुणा, धर्म और मर्यादा का संदेश दिया।

मुख्य यजमान परिवार ने किया व्यासपीठ पूजन

इस अवसर पर मुख्य यजमान परिवार के वरिष्ठ समाजसेवी मुलाम सिंह पटेल (भैया जी), मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल एवं श्रीमती पुष्पलता पटेल सहित परिवार के सदस्यों ने कथाव्यास की व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता पटेल, करेली नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भी व्यासपीठ पूजन और आरती में सहभागिता की।
कीर्तिशेष यशोदाबाई पटेल एवं मोनू भैया की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन के माध्यम से धार्मिक चेतना, पारिवारिक संस्कार, सामाजिक समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया जा रहा है।

नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 17.57.49

नव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहोरीबंद में एसडीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

November 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,291
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026921
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026802
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026770
Don't Miss
web.whatsapp 9 क्षेत्रीय खबर

By PolicewalaNovember 3, 20263

63 से बढ़कर अब 136 प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रतिमाह 20 हजार से अधिक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 18.59.53

ज्ञान से अधिक महत्वपूर्ण है आचरण, अहंकार छोड़ने पर ही मिलेगी प्रभु भक्ति की राह : महंत विपिन बिहारी दास जी

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 17.57.49

नव विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बहोरीबंद में एसडीएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

November 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
web.whatsapp 9

November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 19.02.48

यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में विधिक चेतना का संचार, विद्यार्थियों को मिली नई सीख

November 3, 2026
Visitors
2012086
This Month : 6991
This Year : 584003
Total Users : 1586323
Views Today : 4469
Total views : 6382780
Who's Online : 34
Server Time : 2026-11-03
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.