998539fe b988 476a 9365 70b09661224e

शाजापुर – जनता बहुत उम्मीद से अपने जन प्रतिनिधियों को चुनकर लाती है । जनता चाहती है कि उनके चुने हुए जन प्रतिनिधि उनके क्षेत्र का विकास करें। जनता की इसी उम्मीद को पूरा करते हुए शाजापुर विधायक अरुण भीमावत द्वारा 2 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपए के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। दुपाड़ा ग्राम पंचायत में बेरछा दुपाड़ा मार्ग से गणेश गेट दुपाड़ा तक सड़क निर्माण 1 किलोमीटर में 1 करोड़ 54 लाख 60 हजार रुपए एवं उप मंडी प्रांगण में 43लाख रुपए का लोकार्पण व अन्य कार्य का भूमि पूजन किया गया जिससे मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह राजपूत, जिला कार्यालय मंत्री वीरेंद्र पाटीदार ,नगर संयोजक दीपक पालीवाल, सुमेर राठौड़, लक्ष्मी नारायण , कारपेंटर रमन सोनी पवन सिंह ठाकुर पंचायत दुपाड़ा की पूरी टीम एवं मंडी समिति कि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राजेश पाटीदार ने किया वह आभार सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र पाटीदार ने माना।

रिपोर्ट – पवन सिंह ठाकुर 9753501600

Comments are closed.