शहर की तासीर के अनुरूप बने विकास की योजना : सोनमणि बोरा
रायपुर, 26 सितंबर 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में हुडको द्वारा आयोजित अर्बन चैलेंज फंड (UCF) क्षमता विकास कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहरों के दीर्घकालीन और संतुलित विकास के लिए उनकी स्थानीय आवश्यकताओं, संभावनाओं और विशिष्ट पहचान को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की जानी चाहिए।
श्री बोरा ने केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, पीएम स्वनिधि, पीएम ई-बस और अर्बन चैलेंज फंड सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की।WhatsApp Image 2026 09 26 at 17.31.14 1
हुडको के सीएमडी संजय कुलश्रेष्ठ के साथ बैठक में औद्योगिक, धार्मिक, पर्यटन, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों के लिए जरूरत के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया गया। बैठक में रेंटल हाउसिंग, स्लम पुनर्विकास, फूड पार्क और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट जैसी परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। हुडको ने परियोजनाओं के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version