धमतरी। धमतरी पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने वाले आरोपी हेमंत सिंह राजपूत उर्फ बिट्टू (32 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

 

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मैला गड्ढा, महिमा सागर वार्ड शराब भट्ठी रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार लोहे की तलवार जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

 

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version