जशपुर। सड़क दुर्घटनाओं में अनमोल जिंदगियां बचाने और हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस की अभिनव पहल ‘हेलमेट बैंक’ का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुलिस लाइन जशपुर में फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

 

 

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई इस पहल के तहत आकस्मिक जरूरत या आर्थिक परेशानी में नागरिकों को अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा। अपना हेलमेट खरीदने के बाद व्यक्ति पुलिस को हेलमेट वापस कर सकेगा और सड़क सुरक्षा जागरूकता की जनसेवा गतिविधि में भी सहभागी बनेगा।

जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट रैली, स्कूल-कॉलेजों और बाजार-हाट में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड समारोह देखकर लौटे पुलिस मितानों से भी मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

जशपुर पुलिस का संकल्प है— “हर हेड में हो हेलमेट।”

 

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Leave A Reply

Exit mobile version