*विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण*

“हरित पर्यावरण, स्वस्थ जीवन”
“एक पौधा धरती के नाम”
“पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं, जल बचाएं, स्वस्थ जीवन का आधार बनाएं”
“सशक्त महिला – हरित पर्यावरण – सुरक्षित भविष्य”

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वावलंबी महिला विकास समिति, गरियाबंद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ग्राम साढ़ोली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति की महिलाओं द्वारा “एक व्यक्ति – एक पौधा, धरती के नाम” अभियान के तहत 6 पौधों का रोपण किया गया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

समिति की महिलाओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वस्थ जीवन के आधार भी हैं। पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही आवश्यक है।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु वर्मा सचिव सारिका महाडिक, पुनीता साहू, गुलेश्वरी ठाकुर, कोषाध्यक्ष धानी मानिकपुरी, मंजू चनापे, नेहा जॉन, सुनीता साहू, माही साहू, सरिता साहू, राधारानी सोनी, तनु साहू, एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

*रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद*

Leave A Reply

Exit mobile version