मैहर मध्य प्रदेश
मैहर, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों का शुभारंभ आज रक्तदान शिविर के साथ किया गया। सिविल अस्पताल मैहर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री चतुर्वेदी,पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह, एडीएम श्री रोशन राय और श्री कमलेश सुहाने, श्रीमती शशि मिश्रा, श्री सत्यभान पटेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा रक्तदाताओं को रक्तदान की शपथ दिलाई।WhatsApp Image 2026 09 17 at 13.53.28
विधायक श्री चतुर्वेदी ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन बचाने में सहायता मिलती है। उन्होंने नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली जनसेवा की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।
एडीएम श्री राय ने कहा कि रक्तदान शिविर में स्वस्थ एवं पात्र नागरिक स्वेच्छा से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदान से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं एवं चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर आशीष चतुर्वेदी

Leave A Reply

Exit mobile version