इंदौर 

इंदौर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो शातिर MD ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर 17 सितंबर को MR-04 रोड, इंदौर स्टील कंपनी के सामने चेकिंग के दौरान महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठे दो संदिग्धों शादाब खान (खजराना) और साहिद अली शाह (चंदन नगर) को पकड़ा गया। ऑटो के डैशबोर्ड से 14.9 ग्राम अवैध MD ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.40 लाख रुपये है।

 

पुलिस ने 1.50 लाख कीमत का इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 0146/2026 धारा 8/22 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

आरोपी शादाब 8वीं पास ई-रिक्शा चालक है, जबकि साहिद 10वीं पास चूड़ियां बनाने का काम करता है। साहिद के खिलाफ थाना चंदन नगर में पहले से मारपीट का केस दर्ज है।

 

क्राइम ब्रांच के मुताबिक साल 2026 में अब तक NDPS के 69 प्रकरणों में 145 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनसे करीब 3.83 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।

 

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version