80a10e49 f6a7 4898 99d4 7425ce5bf4a4 1

सिबनी मध्यप्रदेश


गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह मे हुए शामिल
सिवनी- आज दिन- *शनिवार, दिनांक *10/01/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के पावन अवसर पर भगवान शिव जी का विधी विधान से पूजन-अर्चन किया। सनातन संस्कृति की सहनशीलता, पुनः उत्थान एवं निरंतरता का जीवंत प्रतीक सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मंदिर के पुनः उद्घाटन को भी 75 वर्ष पूर्ण हो रहे पावन अवसर पर आज जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अंतर्गत नगर के ऐतिहासिक मठ मंदिर परिसर मे सायं 5:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने भगवान शिव जी का पूजन-अर्चन कार्यक्रम मे सहभागिता कर जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के साथ पूजन किया। तथा देवाधिदेव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन मे सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हमारे स्वाभिमान का केंद्र है। आज का दिन हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास को नमन करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। इसके पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी होटल दा ग्रेण्ड रजवाड़ा लान सिवनी मे आयोजित भव्य गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है। इसके साथ ही श्री राय ने कहा कि एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षकों का मनोबल बढ़ाना आवश्यक है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न शिक्षकों को विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के करकमलों से प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गणमान्य जन, शिक्षाविद एव शिक्षकगण उपस्थित रहे।

जिला रिपोर्ट:- जितेंद्र बघेल

Comments are closed.

Exit mobile version