सिवनी– आज दिन- *शनिवार*, दिनांक *20/06/2026* को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी किसान सम्मान निधि हस्तांतरण और प्राकृतिक खेती कार्यशाला व कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 21 वीं किश्त के तहत लाभार्थी किसानों के बैंक खातों मे राशि का वर्चुअल रुप से हस्तांतरण अंतर्गत प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं कृषक संगोष्ठी सिवनी के कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे भाजपा विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी मुख्य अतिथि के रूप मे सम्मिलित हुए। तथा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आरंभ कराया। इसके उपरांत विभागीय अधिकारियों द्वारा आपश्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत व अभिनंदन किया गया। आयोजित कार्यक्रम मे अपने संबोधन मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि सबसे पहले मैं अपने अन्नदाता किसान भाइयों को प्रणाम करता हूं। मैं आज भले ही विधायक हूं, लेकिन मूल रूप से मैं भी एक किसान हूं। हम सब मिट्टी से जुड़े हैं और खेती का व्यावहारिक अनुभव रखते हैं। हम जानते है हमारे दादाजी और पिताजी के जमाने में जब हम तीन-सौ एकड़ में खेती करते थे, तब मुश्किल से चार-पांच बंडे अनाज होता था, जिससे सिर्फ घर का गुजारा और थोड़ा-बहुत बाजार जाता था। आज तकनीक और बदलाव का ही असर है कि जितनी पैदावार तब तीन-सौ एकड़ में होती थी उतनी हम दस एकड़ में कर रहे हैं। निश्चित रूप से हमारे किसानों के जीवन में समृद्धि आई है, लेकिन इसके साथ ही खेती की लागत और जोखिम भी बढ़ गए हैं। परिवारों मे बंटवारे के कारण जमीन के टुकड़े छोटे होते जा रहे हैं, फिर भी किसान कम जमीन पर भी अपने पूर्वजों के बराबर अनाज पैदा कर रहा है। विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि परंतु इस प्रगति के साथ आज विश्व के सामने एक बड़ी चिंता भी खड़ी हो गई है। अंधाधुंध रासायनिक खादों और दवाइयों के उपयोग से हमारी जमीनों की उपजाऊ शक्ति कम हो रही है। ज्यादा पैदावार लेने की इस होड़ के अब घातक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। जो गंभीर बीमारियां पहले कभी हमारे गांवों और घरों में सुनने को भी नहीं मिलती थीं, वे आज हर घर में देखने को मिल रही है। हमें मिलकर अब इस दिशा में सोचने और अपनी धरती को बचाने की जरूरत है। कार्यक्रम के पड़ाव मे विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने परिसर मे लगाए गये विभिन्न कृषि स्टालों का निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं और नयी तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त किया। इस अवसर पर सर्वश्री भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी जी, जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल जी, जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप राय जी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सनोडिया जी, जिला उपाध्यक्ष नवनीत ठाकुर जी, जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा जी, जनभागीदारी समिति पीजी कालेज अध्यक्ष अजय पांडे जी, ठाकुर महताब सिंह जी, जिलाध्यक्ष नमोविमं घनश्याम बघेल जी, मुकेश चंदेल जी, अरुण उपाध्याय जी, शुभम राजपूत जी, चंदू बघेल जी सहित प्रशासनिक अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संख्या मे अन्नदाता किसान बंधुओं की उपस्थिति रही।
भवदीय
मीडिया प्रभारी
विधायक, सिवनी
