विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने सौ फीसदी डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ को किया सम्मानित,बीएलओ के साथ पी चाय
कटनी।मतदाताओं के गणना फॉर्मों के डिजिटलाइजेशन का कार्य समूचे कटनी जिले में तेजी से जारी है। इस कार्य को और अधिक गति देने और मैदानी कार्य का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी शुक्रवार को विजयराघवगढ़ पहुंचे और यहां के मतदान केंद्रों के बीएलओ से चर्चा की।05b8a04d 020d 4712 8c4e aa09cb0ad34f

बीएलओ को किया सम्मानित

कलेक्टर श्री तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 92-विजयराघवगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सौ फीसदी डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मतदान केंद्र क्रमांक 162 दिघी की बीएलओ श्रीमती सुनीता पटेल और सहयोगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ममता केवट एवं रोजगार सहायक रश्मि निषाद को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। जबकि कलेक्टर ने मतदान केन्द्र क्रमांक 138 पुरैनी के बीएलओ पुष्पेन्द्र सिंह बहेलिया द्वारा भी 97.93 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा कर लिये जाने पर सराहना की और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर श्री तिवारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को आमंत्रित कर एसडीएम विजयराघवगढ़ के कक्ष में बैठाकर उनके साथ चाय पिया और उनके अनुभव सुने।कलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि जिले के अन्य बीएलओ को इनसे प्रेरणा लेकर त्वरित लक्ष्य पूर्ति के लिये प्रयास करना चाहिए। त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में बीएलओ की महती भूमिका होती है।

 

कलेक्टर ने खुद किया डिजिटाइज्ड
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 92- विजयराघवगढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 57 में कलेक्टर श्री तिवारी ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ ऐप में बीएलओ की मौजूदगी में स्वतः 4 मतदाताओं के गणना पत्रक में प्राप्त डाटा को दर्ज किया । उन्होंने मतदाताओं की संख्या, गणना पत्रक वितरण की स्थिति सहित अन्य जानकारियां भी संबंधित बीएलओ से प्राप्त की।कलेक्टर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक को शत -प्रतिशत बीएलओ ऐप में अपलोड करते हुए डिजिटलाइजेशन का कार्य करना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री तिवारी ने विजयराघवगढ़ मुख्य बाजार में मतदाताओं से भी संवाद कर बीएलओ के साथ सहयोग करने का आग्रह किया और बीएलओ द्वारा डोर -टू -डोर किए जा रहे सर्वे कार्य का भी निरीक्षण किया।

आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टर श्री तिवारी ने विजयराघवगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंच कर शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर आयोजित क्रियाकलापों का जायजा लिया। यहां आंगनवाड़ी केन्द्र में एएनएम श्रीमती ममता सैयाम व श्रीमती पुष्पलता मिश्रा और आगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती वर्षा ताम्रकार उपस्थित मिलीं। यहां कलेक्टर ने एएन.एम. से बच्चों के टीकाकरण से संबंधित ड्यू लिस्ट एवं गर्भवती माताओं की जानकारी लिया और अनमोल पोर्टल में ए.एन.सी. पंजीयन ,गर्भपात एवं डिलेवरी अपडेशन की इंट्री की जानकारी एवं यूविन पोर्टल में बच्चों की इंट्री से संबंधित जानकारी भी प्राप्त किया।कलेक्टर महोदय के भ्रमण के दौरान दोपहर 1 बजे तक ए एन.एम. द्वारा ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में 6 बच्चों में से 3 का टीकाकरण किया जा चुका था और 6 गर्भवती महिलाओं में से 3 गर्भवती माताओं की प्रसव पूर्व जॉच की जा चुकी थी।

भ्रमण के दौरान एस डी एम विजयराघवगढ़ विवेक गुप्ता, तहसीलदार मनीष शुक्ला, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विजयराघवगढ़ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
🖋️ पुलिस वाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Leave A Reply

Exit mobile version