लोरमी।
उप मुख्यमंत्री एवं विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के ग्राम कोदवा महंत में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की जानकारी ली। श्री साव ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी।
श्री साव ने कहा कि, सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और प्रशासन को गांव-गांव आमजन के द्वार तक पहुंचाना है। वहीं लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ लगातार जनकल्याणकारी कार्यों को गति दी जा रही है और आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

